नारायणपुर में यात्री बस पलटने से कई लोग घायल

Posted by

नारायणपुर। ओरछा मार्ग नारायणपुर में यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है. ग्राम गड़बेंगाल पुल के समीप यह घटना घटीत हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण-पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया,  जानकारी के मुताबिक यह बस बस्तर ट्रैवल्स कम्पनी की है, बस नारायणपुर से ओरछा जा रही थी। ओवर लोड सवारी बैठाए गए थे. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी कंपनी की बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिंग्नल में खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारी थी, जिसमें 2 बाइक सवारों की मौत हुई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories