पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा यहां सीबीआई की दबिश, कई मामलों में जांच जारी

Posted by

रायपुर। नान, महादेव ऐप, कोयला तथा आबकारी घोटालों से जुड़े मामलों को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के घर शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कर रही सीबीआई की टीम दिल्ली से आई है। हालांकि अभी तक किसी भी स्तर पर इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सीबीआई की टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई जारी है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटालों की कड़ी जांच का हिस्सा मानी जा रही है जिससे राज्य की पूर्ववर्ती शासन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों में अनिल टुटेजा का नाम भी है। ईडी के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के समय सरकारी शराब के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है। आरोप है कि घोटाले को अनिल टुटेजा के अलावा आबकारी विभाग के एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया था।
दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
गौरतलब है कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन केवल ईडी के केस में राहत मिली है। उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories