छत्तीसगढ़ सरकार के 3 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज,

Posted by

नान घोटाले की जांच प्रभावित करने का आरोप
रायपुर। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन पूर्व अधिकारियों अनिल टुटेजा (पूर्व संयुक्त सचिव), डॉ. आलोक शुक्ला (पूर्व मुख्य सचिव) और सतीश चंद्र वर्मा (पूर्व महाधिवक्ता) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला पहले रायपुर की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो(ईओड्ब्ल्यू) ने दर्ज किया जिसे अब सीबीआई ने अपने टेकओवर किया है। सीबीआई ने रायपुर में दो स्थानों पर छापेमारी कर कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर नागरिक पूर्ति निगम घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही मामलों की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश की। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जब्त डिजिटल सबूतों के अनुसार, आरोपियों ने नान केस की कार्यवाही को कमजोर करने के कई प्रयास किए। इसके अलावा, महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को अनुचित लाभ देकर उन्हें प्रभावित करने का प्रयास किया गया ताकि वे आरोपियों को अग्रिम जमानत दिलवा सकें। आरोप है कि आरोपियों ने कोर्ट में दाखिल जवाबों और विभागीय दस्तावेजों में बदलाव करवाया ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। इस मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories