सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखिए, हद तो तब हुई, जब…

Posted by

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक महिला, जो नशे में धुत्त है, बीच सड़क पर हंगामा कर रही है. वहां से आने-जाने वाली तेज़ रफ्तार गाड़ियों के सामने आ जा रही है. किसी की स्कूटी में सवार हो जा रही है. हालात यहां तक बिगड़ गए कि महिला ने बीच सड़क पर ऐसा बवाल मचाया कि दो कारें आपस में टकरा गईं. वायरल वीडियो देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह वीडियो कहां का है और पुलिस ने इस पर क्या एक्शन लिया है. बता दें, यह घटना हरिद्वार के हर की पैड़ी के सामने की है. महिला की हरकत देखकर राह चलते लोग भी चौंक गए. बीच हाईवे पर महिला ने राहगीरों का रास्ता रोक रही हैं. साथ ही अजीबो-गरीब हरकतें कीं और गाड़ियों को जबरन रोकने लगी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आने-जाने वाली गाड़ियों के सामने आ रही है, उनमें घुसने की कोशिश कर रही है. नशे में हालात ऐसे हैं कि एक कार का शीशा तक तोड़ दिया. हालात इतने बिगड़े कि दो कारें आपस में टकरा गईं.   कुछ श्रद्धालु और स्थानीय लोग महिला की हरकतों से हैरान और परेशान नजर आए. हद तो तब हो गई जब महिला ने सड़क से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भी उलझने की कोशिश की. स्थिति को संभालने के लिए एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल को स्कूटी पर बैठाकर महिला को मौके से ले जाते देखा गया.चश्मदीदों का कहना है कि महिला किसी सभ्रांत परिवार से लग रही थी और संभवतः उसे किसी ने यहां अकेला छोड़ दिया था.वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से सख़्ती की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories