गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण करने वाला गिरफ्तार, 209 नग कमर्शियल Gas सिलेण्डर जब्त

Posted by

रायपुर। गैस सिलेण्डरों का अवैध रूप से भण्डारण करने वाला आरोपी धर्मेन्द्र सोनी गिरफ्तार हो गया हैं। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गोर्वधन नगर स्थित प्लाट में एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों का भण्डारण कर रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि वहां कमर्शियल गैस सिलेण्डरों का भण्डारण होने के साथ ही छोटा हाथी वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में भी कमर्शियल गैस सिलेण्डरों का भण्डारण कर रखा है। वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम धर्मेन्द्र सोनी निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा गैस सिलेण्डरों के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने कहने पर धर्मेन्द्र सोनी द्वारा किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।  जिस पर आरोपी धर्मेन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखंे पूर्ति गैस, सी जी गैस, इण्डेन गैस, भारत गैस, एच पी गैस, गो गैस एवं ब्लू गैस कंपनियों के कुल 209 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर तथा प्रकरण से संबंधित छोटा हाथी वाहन क्रमांक सी जी 04 एम वाय 6534 जुमला कीमती लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 367/25 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र सोनी पिता रामगोपाल सोनी उम्र 35 साल निवासी मुर्रा भट्ठी गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories