कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की शिष्टाचार भेंट

Posted by

रायपुर/महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शासन, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने श्री फडणवीस की दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि फडणवीस का नेतृत्व और दृष्टिकोण निःसंदेह राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक है और विकास के मार्ग को और अधिक सशक्त करता है। यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और दोनों राज्यों के परस्पर सहयोग को मजबूत करने की भावना को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories