रायपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर बाद 40-50 किमी की रफ्तार वाली आंधी के चलते जीई रोड पर आमानाका ओवरब्रिज पर लगे तीन बिजली खंभे गिर गए। इस घटना में इस हाईवे से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी मची रही।और यातायात भी बाधित रहा। कोई जन हानि नहीं हुई स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज पर लगे कई खंभे जंग खा रहे हैं, जो उनकी कमजोरी का संकेत है। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम ने गिरे हुए खंभों को हटाने और यातायात व्यवस्था को बहाल किया। इस घटना ने आने वाले बारिश के दिनों के लिए निगम और प्रशासन के लिए नई समस्या और काम सामने ला दिया है । इस इलाके की तरह पूरे शहर में भी पुराने सड़े जंग लग चुके सैकड़ो स्ट्रीट लाइट के खंभे हैं जिन पर भी ऐसा ही खतरा बना रहेगा । निगम आयुक्त ने बारिश पूर्व बड़े बड़े होर्डिंग के स्ट्रक्चर की मजबूती के लिए निर्देगिए हैं अब उन्हें इन पर कार्रवाई करनी होगी।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply