छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: अप्रैल 2025 में रिकॉर्ड 4,135 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रहण

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अप्रैल 2025 में राज्य ने 4,135 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण करते हुए देश के टॉप 15 राज्यों की सूची में मजबूत स्थान हासिल किया है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने दी। मंत्री नेताम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को राज्य सरकार की आर्थिक सुधारों, व्यापार-हितैषी नीतियों और उद्योग जगत के सरकार पर विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “पिछले 15 महीनों में सरकार द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। हम अब सिर्फ संसाधन आधारित राज्य नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ औद्योगिक हब बन रहे हैं।” राज्य सरकार ने इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है और इसे छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories