आम के पेड़ नीचे बारिश से बचने खड़े थे दो किशोर

Posted by

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
अंबिकापुर में शिक्षक और बिलासपुर में दो किशोरों पर गिरी बिजली, एक किशोर घायल

बिलासपुर/अंबिकापुर। बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। अंबिकापुर में एक शिक्षक और बिलासपुर में आम के पेड़ के नीचे खड़े दो किशोरों पर बिजली गिरी।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट विकासखंड के ग्राम कुनकुरी में पदस्थ एक शिक्षक रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बारिश होते देख वे चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। आस-पास के लोग उन्हें सीतापुर अस्पताल ले गए, यहां जांच बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम केसला निवासी शिक्षक हरीश कुमार मैनपाट के कुनकुरी स्कूल में पदस्थ था। वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम तमता गया था।
बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर 3 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दो किशोर बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक 16 वर्षीय योगेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय कुलदीप साहू गंभीर रूप से झुलस गया। कुलदीप का रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, कुलदीप बेलपान हरदी गांव का निवासी है और गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर भरहीडीह आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories