अंबिकापुर में स्कूटी स्टार्ट कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Posted by

शहर के संगम चौक के पास हुई घटना, ओल्ड बाबरा बस का संचालक था युवक
अंबिकापुर। शहर के संगम चौक के पास एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान अचानक गिर पड़ा और समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मौत की यह घटना पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय युवक का नाम इंद्रजीत सिंह बाबरा है। वह ओल्ड बाबरा बस का संचालक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट करने ही वाला था कि उसे अटैक आया और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। युवक की मौत की घटना वहां लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि युवक गिरा पड़ा है तो वहां भीड़ जुट गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories