मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आलेख पीएमओ ने किया ट्वीट,कहा- इसको पढ़ना चाहिए

Posted by

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘बदलता बस्तर’ पर लिखा गया विशेष आलेख को प्रधानमंत्री कार्यालय ने सराहा है। श्री साय का यह आर्टिकल आज इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय पेज पर प्रकाशित हुआ है। पीएमओ ने इसे ट्वीट कर इसकी सराहना की है। ट्वीट में लिखा है कि 40 साल तक बस्तर ने वामपंथ उग्रवाद की मार झेली। आज यह बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। सीएम विष्णु देव साय इस आलेख में बताते हैं कि कैसे आदिवासी कल्याण, सुरक्षा और विकास के साथ छत्तीसगढ़ के लिए एक नया अध्याय लिख रहे हैं। एक नया बस्तर बनाया जा रहा है – सम्मान, विकास और स्थायी शांति का बस्तर। इसे सभी को पढ़नी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories