दंतेवाड़ा जिला कार्यालय की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

Posted by

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किरंदुल से दंतेवाड़ा तक चार दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेसियों का काफिला दंतेवाड़ा पहुंचा। न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य बस्तर के जल जंगल और जमीन का संरक्षण करना है। इस यात्रा की दूरी 40 किलोमीटर है। बस्तर के संसाधनों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की रैली दोपहर को दंतेवाड़ा पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी होश में आओ – साय सरकार होश में आओ और उद्योगपतियों को पहाड़ बेचना बंद करो के नारे लगाए जा रहे थे। इस रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार पर अभेद्य बैरिकेडिंग की गई थी, वहीं बड़ी संख्या में पुलिस अफसर और जवान किए गए थे। जिससे किसी प्रकार की शांति भंग न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories