रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाला चिटफण्ड कम्पनी का फरार डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर गिरफ्तार हो गया है, थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2019 धारा 420, 34 भादवि., 6, 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005, 3, 4, 5, 6 द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के प्रकरण में न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर एवं अन्य द्वारा प्रार्थी संतोष कुमार साहू तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर अधिक ब्याज देने व साढ़े छः वर्ष में दोगुना लाभ देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लाखों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर राशि लेकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पूर्व में उपरोक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में संलिप्त कम्पनी के अन्य डायरेक्टर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई।  
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को पुणे रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी शैलेष अमृत भोईर को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – शैलेष अमृत भोईर पिता अमृत भोईर उम्र 34 साल निवासी भोईर आली केशव नगर नानाई कृपा चिंचवाड़ थाना चिंचवाड़ जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories