Chhattisgarh 03-Aug-2026

भाजपा बताये स्मार्ट मीटर कम्पनी से कितना लिया? जो जनता की मीटर बदलने की मांग का विरोध कर रहे है?

रायपुर। प्रदेस काँग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बताये स्मार्ट मीटर बनाने वाली कम्पनियों से क्या सांठगांठ है? स्मार्ट मीटर कम्पनियों से कितना चंदा लिया जो स्मार्ट मीटर के बचाओ में जनता की मांग के खिलाफ स्मार्ट मीटर के पक्ष में बात कर रहे है?

भाजपा को अनाप शनाप बिजली बिल से हो रही जनता की लूट दिख नही रही है।क्योंकि स्मार्ट मीटर खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है?स्मार्ट मीटर से हो रही लूट में भाजपा भी भागीदार है?स्मार्ट मीटर अविश्वनीय है जनता को भरोसा नही है ऐसे में बिजली कम्पनी मनमानी करने के बजाये जनता की मांग पर स्मार्ट मीटर बदलने की कार्यवाही करें।जनता से पूछकर सहमति ले कर स्मार्ट मीटर तो नही लगाया गया है।बल्कि गुमराह कर गैंग भेजकर स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाया गया है।अब जब जनता स्मार्ट मीटर बदलना चाह रही है तो कम्पनी किंतु परन्तु करने के बजाये स्मार्ट बदलने की कार्यवाही शुरू करे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा पूरे देश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिजली उपभोक्ता है।स्मार्ट मीटर के पक्ष में सिर्फ भाजपा है.ऐसे में जनता समझ रही है स्मार्ट मीटर की लूट में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है।भाजपा को अपने पूँजीपत्ति मित्रों के स्मार्ट मीटर कम्पनी का ख्याल है।लेकिन जनता की मुसीबत को नजर अंदाज किया जा रहा है।ऐसे ही सोलर पैनल लगाने जोर जबरदस्ती किया जा रहा है क्योंकि सोलर पैनल भाजपा के पूंजीपति मित्र की कम्पनी बनाती है।

भाजपा को स्मार्ट मीटर से इतना प्रेम है तो अपने कार्यकर्ताओं से ही पूछ लें स्मार्ट लगने के बाद बिजली बिल को लेकर क्यो हताश परेशान है? भाजपा नेताओं में साहस है तो सड़क पर निकलकर स्मार्ट मीटर का बचाव करे?घर घर जाकर स्मार्ट मीटर के फायदा गिनाये।जनता करारा जवाब देगी।कांग्रेस मांग करती है जनता की मांग पर तत्काल स्मार्ट मीटर बदला जाये।

एक टिप्पणी दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें