सभी अधिकारी सौहार्द पूर्वक करें व्यवहार – मो. अकबर

लोक जगत, रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि सभी संसद सदस्यों एवं विधायकों से सभी अधिकारियों द्वारा सौहाद्र पूर्वक व्यवहार करने के संबंध में एवं उनके द्वारा मांगी गई तथ्यात्मक जानकारी दिए जाने के संबंध में राज्य सरकार के द्वारा अनेक परिपत्र जारी किए गए हैं अतः मुख्य सचिव महोदय इन परिपत्रों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

