दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख की चोरी, दूसरी घटना में सुनार की डिक्की से 60 लाख के गहने पार…

Posted by

भिलाई :- दुर्ग और भिलाई शहर के दो थानों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां एक रेस्टोरेंट के सामने खड़ी स्कूटी की डिग्गी से 60 लाख रुपए के गहने चोरी हो गई। दूसरी घटना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र की है, जहां थाने से दो किमी दूर नयापारा स्थित देशी शराब दुकान में सेंधमारी करके चोर 11 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर दोनों मामने के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 
सुपेला थाने में वैशाली नगर निवासी सागर हिम्मतजरे ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक वो ज्वेलरी दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। बीती रात बिरयानी खाने के लिए सुपेला स्थित रेस्टोरेंट पहुंचा। इस दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी में 60 लाख रुपए के सोने के आभूषण थे। 10 से 15 मिनट में रेस्टोरेंट से वापस आ गया। इसी बीच कोई अज्ञात स्कूटी की डिग्गी में रखे ज्वेलरी को चुरा ले गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन घटना के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories