ब्रेक फेल होने से 18 मजदूरों ने गंवाई जान, घटनास्थल पहुंच रहे गृहमंत्री विजय शर्मा

Posted by

कवर्धा। कवर्धा जिले में आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन 20 ​फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद दो और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। मृतकों में महिलाएं की संख्या ज्यादा है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताया है। वहीं घटना की जानकारी ​ली है। डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।’ वहीं डिप्टी सीएम घटना स्थल के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि ब्रेक फैल होने की वजह से ये हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि ये जो इलाका है वो पूरा पहाड़ी एरिया है। गांव के मजदूर यहां तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पिकअप में सवार होकर गए हुए थे और ये हादसा हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories