श्रम विभाग द्वारा 1896 पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत 63 लाख 43 हजार रुपए से किया गया लाभान्वित

Posted by

महासमुंद, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के श्रम कल्याण अधिकारी श्री निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से जिले के पंजीकृत हितग्राहियों को योजनावार राशि से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जून 2024 तक 1896 हितग्राहियों को विभिन्न योजनांतर्गत 63 लाख 43 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया है। इसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 127 हितग्राहियों को 25 लाख 40 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 938 हितग्राहियों को 20 लाख 72 हजार रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 20 हितग्राही को चार लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना अंतर्गत एक हितग्राही को दो लाख रुपए एवं निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता योजना से 810 हितग्राहियों को 11 लाख 31 हजार रुपए से लाभान्वित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories