बीरगांव और उरला में 2 बदमाश गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। धारदार चाकू के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बुधवारी बाजार के पास बीरगांव में एक व्यक्ति चापड़नुमा चाकू हाथ में लेकर आने-जाने वाले आमलोगों को डरा-धमका कर आतंकित करते आरोपी शुभम पाण्डे पिता महेन्द्र पाण्डेय उम्र 22 साल साकिन ईतवारी बाजार बीरगांव  थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चापड़नुमा धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 432/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 
 
इसी प्रकार थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्रेविटी कंपनी के पीछे आम रोड अछोली में एक चापड़नुमा धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी सोमनाथ उर्फ चांटी शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र. 06 कृष्णा चौक अछोली थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चापड़नुमा चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक  435/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
 
01.शुभम पाण्डे पिता महेन्द्र पाण्डेय उम्र 22 साल साकिन ईतवारी बाजार बीरगांव  थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.
02.सोमनाथ उर्फ चांटी शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र. 06 कृष्णा चौक अछोली थाना उरला रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories