रायगढ़। जिले में दो अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में एक युवक ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला छाल थाना और लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, छाल थाना क्षेत्र के हाटी में रहने वाला अनुदीपक लकड़ा ने थाने में सूचना दी। उसका बड़ा भाई आसमिन लकड़ा (35) शासकीय उच्चतर माध्यमकि विद्यालय फगुरम जिला सक्ती में बाबू के पद पर पदस्थ था, जो ग्राम हाटी से रोजाना काम पर आना जाना करता था। अनुदीप लकड़ा ने बताया कि सोमवार को आसमिन लकड़ा अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था, तभी शाम को 7 बजे फोन से उसे सूचना मिली कि तरेकेला पुलिया के पास उसके बड़े भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मारी है। इससे उसके सिर, गला के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply