नया बस स्टैण्ड के पास नशीली सिरप बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड  सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सीरप रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. शमशाद एवं वसीम जफर निवासी झारखण्ड का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून में प्रतिबंधित नशीली सिरप ’’कोडीन एवं वनरैक्स’’ रखा होना पाया गया। दोनो से प्रतिबंधित नशीली सीरप रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 105 नग प्रतिबंधित नशीली सीरप कोडीन एवं वनरैक्स जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी – 01. मोह. शमसाद पिता मोह. तुफानी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमरिया पोस्ट थाना सेमरिया जिला चतरा झारखण्ड। 02 वसीम जाफर पिता अजहर अंसारी उम्र 21 साल निवासी ग्राम बादम पो0 बादम थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग झारखण्ड। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories