Raipur Breaking: गांजा सप्लायर चेन के 2 सप्लायर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 1 स्थित अस्पतार के सामने में गांजा तस्करी करते आरोपी 1.शंकर छतरिया पिता स्व. दुर्गा छतरिया उम्र 35 साकिन वार्ड नंबर 12, रेलवे स्टेशन के पास, तितलागढ़ थाना तितलागढ़ जिला बालंगीर उड़ीसा। 2. कुबेर महानंद पिता शुभाष महानंद उम्र 20 साल पता राजखरियर ग्राम श्रीराम थाना शिन्देकेला जिला बलांगिर उड़ीसा। 3. एन. सुभाष पिता एन. आनंद उम्र 38 पता एट देवली पोस्ट गुमसर थाना साइनतला जिला बलांगीर उड़ीसा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलो 100 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाईल फोन एवं 1 नग चारपहिया वाहन क्रमांक ओ डी/03/एक्स/3261 जुमला कीमती 16,25,000/- रूपये जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से गांजा के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया। देवेन्द्र नगर सेक्टर 1 निवासी उमाकांत महानन्द तथा राजातालाब निवासी डेविड के द्वारा गांजा मंगाये जाने पर उनके द्वारा उन्हें गांजा देने हेतु आये थ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त उमाकांत महानन्द एवं डेविड नन्दा की पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को बलांगीर उड़ीसा से मंगाया जाना स्वीकार किया गया है। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 2 मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 304/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट में कार्यवाही किया गया। प्ररकण में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के संबंध में पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी – 01. उमाकांत महानंदा पिता विजय महानंदा उम्र 35 साल निवासी गॉव देवरी पोस्ट घूनसर थाना साईतला जिला बलांगीर उड़ीसा। 02. डेविड नन्दा पिता क्रिस्टा नन्दा उम्र 38 साल निवासी ग्राम घंटावली,पोस्ट शिशकला,थाना शेंटला,जिला बालंगीर उड़ीसा ।।हाल- धोबी गली,राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories