लोक जगत, रायपुर। कमिश्नरेट में पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी मैदान चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम छगन मरावी, पिता स्व. कारिया मरावी, उम्र 45 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, ईदगाह भाठा, थाना आजाद चौक, रायपुर बताया।
आरोपी के कब्जे में रखे झोले की तलाशी लेने पर उसमें Syndicate Whisky अंग्रेजी शराब के कुल 30 पौवा, प्रत्येक 180 एमएल, कुल मात्रा 5.400 लीटर, कीमत लगभग ₹3,600/- बरामद हुई। शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज/अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी छगन मरावी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं नशे से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।







Leave a Reply