4 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी के घर छोड़कर मां गई थी बैंक…

Posted by

 
 रायपुर। राजधानी रायपुर में मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। 23 साल के युवक ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को धर-दबोचा गया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।
 
जानकारी के मुताबिक, शर्मनाक घटना अभनपुर क्षेत्र की है। पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत में बताया कि दोपहर को धूप तेज होने के चलते उसने अपनी बच्ची को पड़ोस के घर में छोड़कर पोस्ट ऑफिस चले गई थी। काम निपटाने के बाद जब वो पड़ोसी के घर पहुंची तो उनकी बच्ची रो रही थी, जिसके बाद मां को घटना की जानकारी मिली।
 
पीड़िता की मां ने तत्काल इसकी शिकायत अभनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मासूम से हुए अनाचार की शिकायत को गंभीरता से लिया और 23 वर्षीय आरोपी को पकड़ा गया।
 
इधर, जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई तो क्षेत्र में आरोप के प्रति आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। अभनपुर पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories