बच्चा चोरी जैसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखें – शेख मुशीर

Posted by

 
लोक जगत, रायपुर। वार्ड पार्षद शेख मुशीर ने वीडियो जारी करते हुए अपने आस-पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक महिला बुरखे में नजर आ रही है बताया जा रहा है कि यह महिला बच्चा चोरी करने के इरादे से आई हुई थी। उन्होंने कहा है कि मौदहापारा क्षेत्र में एक महिला जो कि मेहरून रंग का बुरखा पहने हुए मौदहापारा की गलियों में संदिग्ध हालत में घूमती हुई पाई गई है, दावा है कि यह महिला चॉकलेट देकर दो बच्चों को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। जिसे देखकर वार्ड के कुछ जागरूक नागरिकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया तो वह महिला भाग गई। बच्चा चोरी की खबरें लगातार राजधानी रायपुर के कई वार्डो से सामने आ रही है। इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। सतर्क रहे, सावधान रहें और होशियार रहे और अपने आसपास होने वाली सभी संदिग्ध गतिविधियों पर खासकर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories