रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी जी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में गत अकटूबर माह में सेवानिवृत हुए कर्मचारी का आज 6 माह हो गये उसे उसका शासन के नियमानुसार 90 % जीवीकोपार्जन
हेतु मिलने वाला पेंशन आज पर्यंत तक भुगतान नही किया गया और ना ही उसका पेंशन प्रकरण उच्च शिक्षा विभाग को नहीं भेजा गया है जबकि आज सातवां महिना समाप्ति की ओर है l
90 % जीवीकोपार्जन के लिए जो पेंशन राशि दी जाती है वह अभी तक चालू नहीं किया गया है इस बीच कई बार सम्बन्धित कर्मचारी ने वि वि जाकर वि वि के जिम्मेदार अधिकारियों से निवेदन भी किया है l
कर्मचारी के द्वारा निवेदन किये जाने के बावजूद भी जीवन निर्वाह हेतु शासन द्वारा दिये जाने वाले 90% पेंशन राशि का भुगतान नही करना शासन के नियमों की अवधारणा की अवहेलना को दर्शाता है l
संघ मांग करता है कि जो भी कर्मचारी जिस भी माह में सेवा सेवानिवृत होता है उसे अगले माह से उसे 90% जीवीकोपार्जन के लिए जो पेंशन राशि दी जाती तत्काल दिया जाना वि वि सुनिश्चत करे साथ ही सभी 90% का एरियर्स राशि
दो कर्मचारियों का लंबित 90% पेंशन राशि चार और 6 माह का एरियर्स इस माह के 90% पेंशन की राशि में जोड़कर भुगतान किया जाये।




Leave a Reply