भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पत्ता तोड़ने जंगल गई एक महिला पर भालुओं ने हमला कर दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला का नाम 45 वर्षीय सगबत्ती बताया जा रहा है. घटना कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत एनहुर गांव की है.बताया जा रहा है कि सगबत्ती गांव की अन्य महिलाओं के साथ पत्तल बनाने पत्ता तोड़ने जंगल गई थी. इस बीच आसपास मौजूद मादा भालू और दो शावकों ने महिला पर हमला कर दिया. कुत्तों और साथ में गई महिलाओं ने किसी तरह उसे बचाया. मगर महिला की दोनों आंखें निकल गई है और जबड़ा टूट गया है. घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कांकेर भेजा जा रहा है. इस मामले में पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल के वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन ने कहा कि वन विभाग घायल महिला का इलाज कराएगा।
Recent Posts
-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट…
-

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर – मंत्री टंक राम वर्मा
-

15 किलो से अधिक मादक पदार्थ सहित पति-पत्नी व नाबालिग गिरफ्तार…




Leave a Reply