24 घंटे में 19 राज्य में भारी बारिश का आशंका

Posted by

हाबलेश्वर में पहाड़ धंसा, मुंबई में एक की मौत; 5 लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46त्न ज्यादा बारिश हुई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 4 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खरपडियां गांव में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। इन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया। इनमें 1 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। ये मवेशी चराने गए थे। अचानक पानी बढऩे से नदी में फंस गए थे।
इधर, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में जोरदार बारिश हुई। मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों, बाजारों और सडक़ों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। गोरेगांव में एक 30 साल के शख्स की मौत हो गई। उस पर पेड़ गिर गया था। महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंसने की दो घटनाएं हुईं। हालांकि यहां कोई नुकसान नहीं हुआ। दो दिन पहले हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में लैंडस्लाइड की दो घटनाएं हुईं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा। इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories