पटना। राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुल के पास एक ट्रक में आग लग गई. इससे ट्रक पर लदी 24 नई टीवीएस बाइक जलकर राख हो गईं. इस घटना में ट्रेलर का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस आग में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दमकल की छह गाड़ियों ने आग बुझाई, हालांकि इससे पहले 80-90 बाइक जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी वह बाइक का गोदाम है
बाइक कंपनी से गोदाम में अनलोड होने के लिए आई थी, लेकिन अनलोड होने से पहले ही ट्रक में आग लग गई और ट्रक समेत सभी बाइक जलकर राख हो गई. छह दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. कुछ लोगों का मानना है कि वाहन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर टेढ़ी पुल के पास से बाइकों से भरा ट्रेलर ट्रक गुजर रहा था. अचानक ट्रक से धुआं निकला और आग लग गई. आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply