धर्मांतरण पर नया कानून राज्य सरकार लाएगी नया कानून

Posted by

सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, अगले सत्र में लाएंगे विधेयक
रायपुर। धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार नया कानून बनाने के लिए अगले विधानसभा सत्र में विधेयक लेकर आएगी। उक्त घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को  शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन  के दौरान की। उन्होंने कहा कि नए कानून का ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पटल पर रखा जाएगा।

धर्मवापसी कराने पर प्रबल प्रताप जूदेव की प्रशंसा की
विष्णु देव साय ने जशपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है। लेकिन स्व. दिलीप सिंह जूदेव और उनके पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव ने घर वापसी अभियान को मजबूती दी है। कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता गांव-गांव में हिंदू धर्म के प्रचार में जुटे हैं।

कहा-गाय अब सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवेशन में कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सवा 100 पंजीकृत गौशालाएं हैं। जिन्हें 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में भी गौशालाएं बनाई गई हैं और निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर मवेशी नजर न आएं।

महादेव घाट से 3 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा
हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए महाराज राम बालक दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र का उद्घोष हो रहा है और इसे 2025 तक पूरा करना है। उन्होंने लव जिहाद और गौ तस्करी पर कठोर कानून की मांग की। इस दौरान उन्होंने 3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर तक विशाल पदयात्रा की घोषणा की। जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories