दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 साल 5 माह में 750 नशा तस्कर गिरफ्तार, 9.69 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त…

भिलाई नगर। दुर्ग जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2023 से मई 2026 तक की कार्रवाई में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 377 मामलों में 750 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखोंके पीछे पहुंचाया है। इस दौरान करीब 9.69 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर, डोडा, अफीम, नशीली दवाइयां और अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। वहीं 63 नशा तस्करों को न्यायालय से सजा भी दिलाई गई है।

दुर्ग रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस ने प्रभावी रणनीति अपनाई है। लगातार अभियान चलाकर तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारियों में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

हालांकि पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद जिले में नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है कि गांजा, अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories