दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर आरोपी उज्जवल पटेल उर्फ टार्ज़न गिरफ्तार…

रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी अनुप दुबे द्वारा थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 09.05.2026 को अपनी मोटर सायकल होंडा शाईन क्रमांक सी जी 04 पी जेड 4259 को एम पी काम्पलेक्स के पास गुढियारी रायपुर में खड़ी कर काम से गया था। कुछ समय पश्चात वापस आने पर देखा कि वाहन खड़े किए गए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 227/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।दोपहिया वाहन चोरी की घटना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन ) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गए।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए दोपहिया वाहन तथा हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न होना बताने के साथ दोपहिया वाहन को चोरी का होना बताया गया ।

दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्र से अन्य 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी उज्जवल पटेल उर्फ टार्जन को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – उज्जवल पटेल उर्फ टार्जन पिता झुड़क लाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी जनता कॉलोनी कबीर नगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories