,

आम आदमी पार्टी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एवं समाजसेवी वांगचुक की पक्ष में नारे लगाते हुए रैली निकालकर जनसभा को संबोधित किया जिसमें आम आदमी के राज्य प्रतिनिधि गण एवं जिले भर के पदाधिकारी अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया एवं साथ ही साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगते हुए विरोध में नारेबाजी करते दिखाई दिए।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग श्रीमती मिथिलेश बघेल, लोकसभा प्रभारी ललित बघेल, लोकसभा महासचिव राजेश पुरी गोस्वामी, जिला अध्यक्ष जांजगीर डॉ हेमंत कश्यप, जिला महासचिव विनय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दुजराम कश्यप, लोकसभा उपाध्यक्ष रामकृष्ण कश्यप, जिला संगठन मंत्री बीना पटेल, कृष्णा पटेल, गणेश बिंद, प्रेम नारायण पांडेय, मेलूराम कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories