गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत जोरा ओवरब्रिज के पास स्थित सर्विस रोड में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए हैं तथा बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी की गई। मौके पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम दिनेश ध्रुव एवं कोमल धीवर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी दिनेश ध्रुव एवं कोमल धीवर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2.961 किलोग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त ड्रीम होण्डा युगा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल ई 7506 जुमला कीमती लगभग 1,90,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 341/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. दिनेश ध्रुव पिता भावेराम ध्रुव उम्र 23 साल निवासी नवागांव, ग्राम पंचायत के पास, थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

02. कोमल धीवर पिता विष्णु धीवर उम्र 29 साल निवासी काशीराम नगर, सीमा नगर श्रद्धा आश्रम के पास, थाना तेलीबांधा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *