लोक जगत, रायपुर। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एडवोकेट शरद प्रसाद यादव ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर अपना संदेश साझा करते हुए मोहम्मद ताजुल ने कहा, “यह दिन हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें नमन करने का है। उनकी बदौलत ही आज हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की छांव में सांस ले रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दिलाता है। हम सभी को मिलकर अपने राज्य और देश को प्रगति, समृद्धि तथा विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, शांति और प्रेम के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने की अपील की है और देश की निरंतर उन्नति की कामना की है।







Leave a Reply