22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

लोक जगत, कोरिया/बैकुंठपुर। बीती रात हुई वारदात में नगर पालिका शिवपुर-चरचा स्थित कोपरेटिव लाइन में शनिवार रात एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपरेटिव लाइन निवासी पायल दास, पिता जागो दास, उम्र 22 वर्ष शनिवार रात घर के पीछे सीट के एंगल में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। रविवार तड़के करीब 4 बजे जब उसकी मां घर से बाहर निकलीं, तब उनकी नजर बेटी को फांसी पर लटका देख व स्तब्ध रह गई। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिरमिरी से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों के अनुसार बताया गया कि पायल अपने पिता जागो दास की पांच बेटियों में सबसे छोटी थी। घर की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करती थी। परिजनों का कहना है कि पायल के व्यवहार में ऐसा कुछ नजर नहीं आया, जिससे उन्हें किसी बड़ी परेशानी का अंदेशा हो। युवती की मौत का कारण परिवार और पुलिस के लिए फिलहाल अनसुलझा सवाल बना हुआ है।
चरचा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवती की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या वह किसी प्रकार की मानसिक परेशानी अथवा पारिवारिक चिंता में थी।फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।पायल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *