अड्डेबाजों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध पश्चिम क्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई…

लोक जगत, रायपुर। श्री रॉबिंसन गुड़िया (भापुसे), पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र एवं श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों एवं अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थाना-वार कार्रवाई का विवरण…
थाना मुजगहन: 01 प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना न्यू राजेन्द्र नगर: 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना टिकरापारा: 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना पुरानी बस्ती: 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना डीडी नगर: 05 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस प्रकार अभियान के अंतर्गत कुल 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *