आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक राजीव भवन में संपन्न…

लोक जगत, रायपुर। राजीव भवन में आयोजित आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया जी का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के अनुपालन की जानकारी ली गई, वनाधिकार पट्टे और जल जंगल जमीन पर आदिवासी हितों की जानबूझ की जा रही उपेक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, संगठन स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई गई।

कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आज के इस विशेष बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े सभी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, संसाधनों के असंतुलित दोहन से उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय संकट और उससे प्रभावित हो रहे आदिवासियो के अधिकारों एवं हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ आदिवासी दिवस न मनाने पर निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा कोई भी आयोजन नहीं किया गया। मुख्यमंत्री सहित सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं इस अवसर राज्य की 32 प्रतिशत आदिवासी समाज को बधाई देने की औपचारिकता भी नहीं निभाई।

विश्व आदिवासी दिवस कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। आदिवासी अस्मिता के गौरव का दिन है। विश्व आदिवासी दिवस दुनियां के सामने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति को सामने लाने का दिन है। आरएसएस आदिवासी संस्कृति को स्वतंत्र सभ्यता मानने का विरोध करती है। वह आदिवासियों को आज भी पिछलग्गू बना कर रखना चाहती है। भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर से अधिकार को छीनने आदिवासियों को आदिवासी नहीं वनवासी बताती है। वह जल, जंगल, जमीन को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आरएसएस के राजनैतिक एजेंडे के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस का तिरस्कार करके आदिवासी समाज का अपमान किया है। यह सदन विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के अपमान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करता है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू , आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक धु्रव, डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं श्री अमरजीत भगत, विधायकगण, पूर्व विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *