● थाना खरोरा पुलिस द्वारा
● आरोपी घनश्याम केंवट के कब्जे से मुर्गा काटने वाला धारदार हथियार किया गया जप्त
● थाना खरोरा जिला-रायपुर (ग्रामीण)
● अप.क्र.418/26 धारा:- 25,27 आर्म्स एक्ट
नाम पता आरोपी:-
आरोपी घनश्याम केंवट पिता शोभित राम केवट उम्र 34 साल साकिन रसौटा वार्ड क्रमांक 08 थाना खरोरा जिला रायपुर
जप्त मशरुका:-
मुर्गा काटने वाला धारदार हथियार किया गया जप्त

लोक जगत, रायपुर। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
विवरण:- इस प्रकार है कि आज दिनांक 28/08/2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रसौटा आम जगह में एक हल्का पीला रंग का फुलशर्ट पहना हुआ घनश्याम केवट नाम का व्यक्ति अपने पास मुर्गा कांटने वालो लोहे का धारदार हथियार रखा हुआ है जो आने जाने वाले लोगो को धारदार हथियार दिखाकर लहराते हुए डरा धमका रहा है जिस पर सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध रूप से मुर्गा कांटने वाला लोहे का धारदार हथियार रखे हुए गवाहो के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी को धारदार हथियार रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से मुर्गा कांटने वाला लोहे का धारदार व नुकीला हथियार गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।








Leave a Reply