ट्रक में लगी भीषण आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

लोक जगत, नारायणपुर। छोटेडोंगर स्थित आमदई माइंस लौह अयस्क खदान परिसर में एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
घटना के दौरान ट्रक चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक जांच और उपलब्ध जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही माइंस प्रबंधन की टीम और स्थानीय निवासियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सभी के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते पूर्णतः बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *