झीरम घाटी मामले में NIA रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, दोषियों को बचाने का आरोप…

लोक जगत, कवर्धा। झीरम घाटी नरसंहार मामले को लेकर कवर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर NIA की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में छोटे नक्सलियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि बड़े नक्सलियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके नाम झीरम घाटी नरसंहार से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम हटने के बाद ही संबंधित नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। कांग्रेस ने मांग की कि घटना में पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं तथा मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए।

पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने भी मामले में बड़े नक्सली नेताओं से पूछताछ की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनसे भी पूछताछ कर झीरम घाटी कांड में उनकी संलिप्तता की जांच होनी चाहिए। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी नरसंहार से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *