लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष
प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि हमारे प्रदेश मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी से गुहार प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को आज 15 दिन हो गए पेंशन नहीं मिला है बिना पेंशन के कैसे मनाये पोला, तीजा अउ गणेश चतुर्थी के तिहार छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से लगातार करत हन गुहार बिना पेंशन के सुखा सुखा निकल गे हम छत्तीसगढ़ीया मन के बड़े बड़े तीजा पोरा के तिहार
ज्ञातब्य हो कि पेंशनरो को पेंशन पिछले तीन माह से 13-17 दिनों के बाद ही विलम्ब से पेंशन मिलता आ रहा है जिससे पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिश्र जी ने बताया कि नौ मई से हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी ने टोल फ्री नम्बर 1076 नया शिकायत पोर्टल प्रारम्भ किया उक्त नम्बर में भी कई बार शिकायत/निवेदन/पेंशन समय पर नहीं मिलने की समस्या दर्ज कराई जा चुकी है l

प्रदीप मिश्र ने बताया कि आज दस, साल नौ माह हो रहे हैं
छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को सातवें वेतन मान के अनुसार पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि छ.ग. शासन ने 19 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर माननीय उच्च न्यायालय को आदेश जारी करने की जानकारी 20 जनवरी 2026 को हाई कोर्ट को दिया उक्त आदेश के परिपालन में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने 25 फरवरी 2026 को पत्र जारी कर सभी विश्वविद्यालयों से पुरक्षित पेंशन प्रपत्र -5 मंगा कर कुछ विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने हेतु आदेश भी जारी कर दिया है छ ग शासन के उच्च शिक्षा/वित्त मंत्रालय को अपने ही शासन के आदेश का पालन करते हुए सातवें वेतन मान के हिसाब से सभी पात्र पेंशनरों को पेंशन देना इसी माह से सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त आदेश देकर पेंशन भुगतान किया जाय।
विदित हो कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी 20-25 लाख रुपये कम बजट एलॉटमेंट देने से पेंशन के लिए आबन्टित बजट राशि बैंकों को कम मिलने से बैंक शासन को पत्र लिख कर और अतिरिक्त राशि की मांग करता है उक्त अतिरिक्त राशि प्राप्त होने के बाद ही पेंशन भुगतान किया जाता है इस कारण से ही विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला पेंशन l
साथ ही मिश्र जी ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की इस माह माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितम्बर को जन्मदिन और उनके सेवा काल के, 25 वर्ष पूर्ण हो रहें हैं ऐसे में कुछेक सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन पेंशनरों ने
अपने अपने घरों में 25-25 दिया जलाने का निर्णय लेकर दिया भी खरीद लिया है और बिना पेंशन के अपने बी, पी, सुगर की दवाई एक टाईम खाकर सुखा सुखा, जन्मास्टमी, तीजा, पोरा, गणेश चतुर्थी तो मना लिया अब सेवा संकल्प के तहत मोदी जी के 25 वर्ष सेवा काल के उपलक्ष्य में 25-25 दिया कैसे जलाये यह चिंता सता रही है अब मोदी जी की गारंटी की गारंटी को ध्यान में रख कर अविलम्ब पेंशन भुगतान किया जाय इसके लिए बजट में और 25 लाख रुपये स्थायी रूप से प्रत्येक माह रिलीज किया जाए ताकि वि, वि,के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों को उसी माह वेतन देने का प्रावधान है उसी नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों / सेवानिवृत शासकीय पेंशनरों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का आदेश विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को पेंशन देने का स्थायी समाधान निकल जायेगा।







Leave a Reply