लोक जगत, नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर श्री अजय सिंह एवं थाना प्रभारी नारायणपुर श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस ने चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की लकड़ी की मूर्तियां बरामद की हैं।

दिनांक 28.08.2026 को प्रार्थी पंडी राम मंडावी, निवासी ग्राम गढ़बेंगाल, थाना एवं जिला नारायणपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नारायणपुर स्थित आर्ट स्टूडियो से मोबाइल फोन एवं 17 नग लकड़ी की मूर्तियां, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये है, चोरी हो गई हैं।
रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 85/2026, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनोज विश्वकर्मा, पिता श्यामलाल विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाता नरहरपारा, थाना एवं जिला कोंडागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 12 नग लकड़ी की मूर्तियां बरामद कर जब्त की गईं। आरोपी मनोज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.09.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी अनिल चंद्राकर की तलाश एवं विवेचना की कार्रवाई जारी है।
नारायणपुर पुलिस का संदेश…
अपराध की सूचना छिपाएं नहीं, तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करें।







Leave a Reply