मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी और महंगाई दिवस के रूप में मनाये भाजपा: कांग्रेस

लोक जगत, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन और सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना देश का सबसे बड़ा झूठ है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल विवादों और असफलता से भरे रहे है। मोदी के कार्यकाल को सेवा जतन के रूप में मनाना भाजपा का जनता से क्रूर मजाक है। भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धि में देश में महंगाई बढ़ाना है, बेरोजगारी बढ़ाना है, गरीबी बढ़ाना है, भुखमरी बढ़ाना है, असमानता बढ़ाना है। मोदी की उपलब्धि में किसानों को धोखा देना हैै। मोदी के कार्यकाल की दो महत्वपूर्ण योजनायें जीएसटी और नोटबंदी है। इसके अलावा कोई उपलब्धि है नही तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन निश्चित तौर पर इन्ही उपलब्धियों के आधार पर मनाया जाना चाहिये। तभी उनका जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 12 वर्ष में मोदी के खाते में सफलता नहीं सिर्फ विफलता है। वादा किये थे 100 दिन में महंगाई कम होगा, नहीं हुआ। हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेगा, नहीं मिला। हर घर तक नल, हर सिर पर छत, नहीं हो रहा। हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे, काला धन आयेगा, कालाधन वाले विदेश चले गये। पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के लोन राइट ऑफ किए गए। सभी को 15-15 लाख मिलेंगे। किसानों की आय दुगनी होगी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर एमएसपी तय होगा। उल्टे भुखमरी, गरीबी, बेकारी बढ़ गई। आस्था पर चोट, चढ़ावा चोरी। पेपर लीक हो रहा, बच्चें परेशान है। श्रमिकों के हित के 27 श्रम कानूनों को बिना सदन में चर्चा कराए खत्म किया, वन अधिकार अधिनियम को कमजोर किया, देश के संसाधन सार्वजनिक उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेच दिया, ई-20 पेट्रोल जैसे मिलावट और मुनाफाखोरी ही मोदी की उपलब्धि है। डबल इंजन सरकार में मणिपुर पिछले तीन साल से दंगों और लिंचिंग की आग में जल रहा है, इस पर भाजपाइयों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। नोटबंदी (2016)ः काले धन को खत्म करने का दावा असफल रहा; 99 प्रतिशत से अधिक नकदी बैंकों में वापस आ गई और छोटे उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा। गलत तरीके से जीएसटी का क्रियान्वयनः जटिल कर संरचना और लगातार बदलावों के कारण छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSMEs) को भारी झटका लगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी की गांरटी में छत्तीसगढ़ से धोखा किया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी के नाम पर विश्वासघात किया है। 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी की गारंटी से वादा था 500 में रसोई गैस देने का, ढाई साल में नहीं दिया। अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के भीतर नियमित नियमितीकरण का वादा था नहीं किया। बिना भेदभाव के प्रत्येक विवाहित महिला को महतारी वंदन देने का वादा था, आधी महिलाओं को मिल रहा। प्रत्येक गांव में धान का 3100 रुपए एकमुश्त देने नगद भुगतान केंद्र खोलने का वादा, नहीं खोला। छात्रों से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया। छात्रों के लिए फ्री परिवहन पास का वादा था, नहीं दिया। 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना बंद दिया, जबकि वादा था इसको चालू रखेंगे बंद नहीं करेंगे। गौ सेवा संकल्प का वादा कर गोठान बंद कर दिया। आधे से अधिक कार्यकाल खत्म हो गया है लेकिन मोदी की गारंटी पूरी नहीं हुई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मना कर देश और छत्तीसगढ़ की जनता के जले पर नमक छिड़क रहे है। मोदी देश सबसे विफल साबित हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *