चाकू और तलवार रखने वाले 02 नाबालिग सहित, कुल 04 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU (Anti Crime and Cyber Unit) एवं थाना पंडरी द्वारा संयुक्त रूप से थाना पंडरी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
संयुक्त टीम द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अपराध क्रमांक 305/2026 में देवेन्द्र यादव, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 11.6 इंच लंबाई का लोहे का धारदार चाकू तथा अपराध क्रमांक 306/2026 में दीपक डहरिया, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 21.5 इंच लंबाई की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

02 नाबालिग सहित कुल 04 पर कार्रवाई…
इसी क्रम में धारदार चाकू लेकर घूम रहे 02 नाबालिगों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस प्रकार नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU एवं थाना पंडरी की संयुक्त कार्रवाई में 02 नाबालिग सहित कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने की गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *