आजाद चौक में विवाद: BJP पार्षद की कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारा, दो युवक एक घंटे के भीतर गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे बीजेपी पार्षद प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल देखने-घूमने निकले थे। इसी दौरान आजाद चौक के पास प्रार्थी का दो युवकों से विवाद हो गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया। विवाद शांत होने के बाद प्रार्थी अपने परिवार के साथ कार से वहां से आगे बढ़ गए। इसी दौरान उक्त दोनों युवक प्रार्थी की कार का पीछा करते हुए आगे आए और मौका पाकर बैरन बाजार क्षेत्र में प्रार्थी की कार के पीछे के कांच पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का कांच टूट गया। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के नंबर के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की गई। पहचान होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी
1. कृष यादव, पिता स्व. अरूण यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
2. आदित्य सिंह ठाकुर, पिता प्रताप सिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर। प्रकरण में अपराध क्रमांक 385/2026, धारा 296, 125, 324(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना में शामिल दोनों आरोपियों को महज एक घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हंगामा एवं अशांति उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *