रायपुर में वायरल ऑडियो-वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल ऑडियो में कथित रूप से सिरप को लेकर पैसों और सामान की बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, एक छोटा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो और वीडियो की वास्तविकता, उसमें मौजूद लोगों की पहचान और पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऑडियो में सिरप और भुगतान की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में कथित तौर पर दो लोगों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें “सिरप का 700 रुपये, 5 नग” और भुगतान खाते में डालने जैसी बातें कही जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ऑडियो में आवाज किसकी है और बातचीत किस संदर्भ में की गई थी।

छोटा वीडियो भी हुआ वायरल ऑडियो के अलावा करीब 3 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ पर टैटू दिखाई दे रहा है और वह कथित रूप से किसी पदार्थ को गर्म करता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति कौन है और वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *