लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि हमारे प्रदेश मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी से गुहार लगाया प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले ” सेवा संकल्प ” एक माह तक चलेगा।

इसी कड़ी में मोदी जी ने ” भारत सेवा संकल्प यात्रा ” पर
बड़नगर से वाराणसी जाने वाले दल के साथ संवाद किये जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा काम खुद बोले हमें अपने सेवा का संदेश सेवा कर के देना है ना कि सेवा पर उपदेश देकर नहीं
हमारे आचरण और काम से दिखना चाहिए कि चाहे कितनी भी बड़ी सत्ता मिल और अधिकार मिल जाये हमारा रास्ता हमेशा सेवा का ही होना चाहिए हम ” सेवा परमो धरमः ” की भावना को लेकर आगे बढ़े l
माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी की इस सच्ची सेवा भावना का पूरा भारत और ” छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ ” तहे दिल से स्वागत करता है l
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से लगातार करत रहेन गुहार टेंशन झन देव, समय में पेंशन देव , बिना पेंशन के सुखा सुखा निकल गे हम छत्तीसगढ़ीया मनके बड़े – बड़े तीजा पोरा के तिहार l
प्रदीप मिश्र ने बताया कि आज दस, साल नौ माह हो रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को सातवें वेतन मान के अनुसार पेंशन नहीं मिल रहा है l
सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने हेतु शासन ने जनवरी 2026 को आदेश भी जारी कर दिया है छ ग शासन के उच्च शिक्षा / वित्त मंत्रालय को अपने ही जारी आदेश का पालन करते हुए सातवें वेतन मान के हिसाब से सभी विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को पेंशन देना इसी माह से सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को अविलम्ब आदेश पालन करते हुए पेंशन भुगतान करने का आदेश दिया जाय l
साथ ही मिश्र जी ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की इस माह माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितम्बर को जन्मदिन और उनके सेवा काल के, 25 वर्ष पूर्ण हो गये हैं मोदी जी की गारंटी की गारंटी को ध्यान में रख कर मुख्य मंत्री जी से सेवा संकल्प के तहत हम उनसे निवेदन करते हैं अविलम्ब सितम्बर माह का पेंशन सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन भुगतान किया
शासकीय सेवानिवृत कर्मचारियों के खाते में सितम्बर माह का पेंशन आ गया है और नियमित कर्मचारियों को इसी माह आज या कल वेतन खाते में आ जायेगा क्योकि ऐसा नियम और आदेश जारी कर ऐसा प्रावधान किया गया है उसी नियम के तहत विश्वविद्यालायीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों / सेवानिवृत शासकीय पेंशनरों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का आदेश के तहत विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को पेंशन देने का एक स्थायी आदेश जारी किया जाये।







Leave a Reply