उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज हुए जबरदस्त दुर्घटना मे 6 लोगों की मौत हो गई । घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई । जानकारी के मुताबिक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सवारियों से भरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार में जा घुसी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी। हादसे में बस सवार 6 लीगों की मौत हो गई। जबकि 40 लोग घायल हैं। हादसा सौरिख के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अब तक की जानकारी के अनुसार, बस बिहार के मधुबनी के कस्बा सकरी से 18 जुलाई शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ टोल प्लाजा पर ड्रायवरों की अदला-बदली हुई। चालक सुरेंद्र जैसे ही थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के सामने पहुंचा, बस पहले से सड़क किनारे खड़ी एक जायलो कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।





Leave a Reply