भाठागाँव में एक साथ 20 को कोरोना

Posted by

 रायपुर : रायपुर में सोमवार को दिन भर में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें अकेले भाठागांव से 20 पॉजिटिव  शामिल हैं और ये सभी कल कोरोना से मृत एक महिला के प्रायमरी कॉन्टेक्ट वाले बताए जा रहे हैं। भाठागाव में स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।रात तक मरीजों की संख्या और बढने की संभावना बताई जा रही है । स्वास्थ विभाग ने कल महिला की मौत के बाद उसके संपर्क में आने वालों की एक मोबाइल वेन भेजकर कोरोना जांच की थी। जांच में आज 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं।जिला स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि उनकी टीम शहर के अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर जांच में लगी है। कहीं-कहीं भीड़ वाली जगहों या बाजारों से रेंडम जांच भी किए जा रहे हैं। इसी जांच में आज 35 पॉजिटिव सामने आए हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories